गोरखपुर, जुलाई 1 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज कस्बे में ताजिया मेले के दौरान एक नाबालिग किशोरी से छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दरअसल, कस्बे के एक वार्ड निवासी नाबालिग ताजिया मेला देखने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसके हाथ की चूड़ी टूटकर धंस गई, जिससे वह घायल हो गई। यह भी पढ़ें- ताजिया मेले में नाबालिग से छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया जब परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिए।पीड़िता की मां क...