ताजिया मार्ग विवाद में पुलिस पर हमला, चौकी प्रभारी समेत पांच घायल
प्रयागराज, जून 27 -- आनापुर कस्बे में ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर शुक्रवार देर रात बवाल हो गया। विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आनापुर चौकी प्रभारी आकाश सचान, सिपाही अरविंद कुमार लाल, सौरभ कुमार राय, महिला आरक्षी कविता और अर्चना घायल हो गईं। सिर में गंभीर चोट पर चौकी प्रभारी को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मोहम्मद सलीम और उसके बेटे सहित 21 नामजद व 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर विवाद, पुलिस टीम पर हमला शनिवार को आरोपियों छह महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.