ताजिया बनाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, 3 महीने पहले ही हुआ था निकाह
लोनी, जून 25 -- लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो सगे भाइयों ने ऑटो चालक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। छह माह पूर्व गिल्ली-डंडा खेलते समय विवाद हुआ था। युवक आरोपियों की कॉलोनी में मंगलवार देर रात ताजिया बनाने के लिए गया था। यहीं पर आरोपियों ने हत्या कर दी। मुख्य आरोपी व उसके नाबालिग भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाला 20 वर्षीय आफताब लोनी से खजूरी तक ऑटो चलाता था। वह कॉलोनी में किराए के मकान में मां जरीना, पत्नी सान्या के साथ रहता था। आफताब मंगलवार रात विजय विहार कॉलोनी में ताजिया बनाने गया था। उसके साथ साहिल और पप्पी उर्फ महराज भी थे। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला नदीम व उसका भाई साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां मोहर्रम को लेकर ढोल बजाए जा रहे थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.