ताजिया पहले ले जाने की बात पर दो पक्षों में विवाद
गाजीपुर, जून 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दरवेपुर गांव में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस के दौरान पहले ताजिया ले जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच पहले से चले आ रहे घरेलू जमीन विवाद की रंजिश भी सामने आ गई और मामला मारपीट में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मारपीट में पहले पक्ष के आसिफ इमाम और रजा इमाम, जबकि दूसरे पक्ष के मेहंदी हसन घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय और नायब तहसीलदार अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Chapra News ताज़िया निर्माण के दौरान बच्चों के विवाद ने पकड़ा तूल, सात लोग घायल अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.