ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर सीओ और थानाध्यक्ष सम्मानित
औरैया, जून 27 -- फफूंद, संवाददाता। मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस और मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका के लिए क्षेत्राधिकारी अजीतमल और थाना प्रभारी फफूंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। शुक्रवार देर रात वरिष्ठ समाजसेवी इजहार अहमद खान ने क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार और थाना प्रभारी राजेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की सतर्कता, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और निरंतर निगरानी के चलते नगर में ताजिया जुलूस एवं मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिससे लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मोहर्रम की रस्में अदा कीं। यह भी पढ़ें- Nawada News रजौली : भाईचारे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.