ताजिया जुलूस में परम्परागत हथियारों का नहीं होगा प्रदर्शन
बेगुसराय, जून 24 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस निकालने के लिए ताजिया समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस ताज़िया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। ताजिया जुलूस में भाला, तलवार, चाकू जैसे पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही डीजे बजाने पर भी पूर्ण रोक रहेगी। यह निर्देश मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार ने दिया। मुहर्रम को लेकर बुधवार को खोदावंदपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने चेतावनी दी कि मुहर्रम के मौके पर उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जुलूस में हथियार प्रदर्शन और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध खोदावंदपुर शांति समिति की बैठक में एसडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि मुहर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.