भदोही, जून 22 -- भदोही, संवाददाता। मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रविवार की रात दाता तकिया कल्लन शाह आस्ताना पर मोहर्रम कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान ताजियादारों, खलीफा, अखाड़े के खलीफा, मेंहदी जुलूस के खलीफा मौजूद रहे। कमेटी के अध्यक्ष और सभासद हसीब खान ने कहा कि डीजे जुलूस में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। चेताया कि जो भी डीजे बजाएगा, उसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी, कमेटी की नहीं। कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी ने कहा कि मोहर्रम के ताजिया जूलूस में सभी ताजियादार समय का ख्याल रखें। हर हाल में तीन बजे तक इंडियन इस्लामिक कमेटी के मंच पर मेन रोड पर आकर अपना पंजीकरण करा लें। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक टोकन के बाद शाम बजे से ताजिया कर्बला की ओर रवाना हो जाएंगे। कहा कि जूलूस में किसी भी प...