इटावा औरैया, जून 27 -- बकेवर, संवाददाता। कस्बा बकेवर व लखना में मुहर्रम पर ताजिये निकाले गये। शुक्रवार शाम शुरू हुए जुलूस की शुरुआत के बाद शनिवार भोर में ताजिये कर्बला में पहुंचने पर दफना दिए गए। कस्बा बकेवर में शुक्रवार दोपहर बाद ताजियों का जुलूस हाफिज नगर से शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- अकीदत और अमन के माहौल में निकाले गए ताजियों के जुलूसजुलूस की प्रक्रिया हाफ़िज़ नगर के नौशे खां, मुख्तयार खां, अनीस ठेकेदार की कमेटी का ताजिया उठा। उसके बाद गांधीनगर खेड़े का ताजिया कमेटी रियाजुद्दीन अंसारी, सोनू मिस्त्री, इरफान, इशरत खान, की कमेटी का ताजिया जलूस उठा दोनों ताजियों का जलूस भरथना रोड पर बीआरसी गली से निकलकर रोडपर पहुंचा। जहां से भरथना रोड से भृमण करता हुआ चौराहा पर पहुंचा। वहाँ से औरैया रोडपर पर आजाद नगर मस्जिद अखाड़ा पहुंचा। वहां आजादनगर की कमेटी के...