ताजिया जुलूस में आवारा पशुओं की रहेगी रोकथाम, बनी टीमें
उरई, जून 22 -- कोंच, संवाददाता । मोहर्रम पर्व पर नगर पालिका ने ताजिया और अलम जुलूस रूट पर विशेष इंतजाम किए हैं। पालिका की टीमों को उन मार्गों पर लगाया गया है जहां से अलम जुलूस और ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। यहां आवारा पशुओं और प्रतिबंधित जानवरों को लेकर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। प्रतिबंधित जानवरों का पालन करने वाले लोगों को चिंहित कर उन्हें हिदायत दी गई है। नगरपालिका कोंच ईओ ने मोहर्रम पर ताजिया जुलूस मार्गों और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में इमाम चौकों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। पालिका ईओ मोनिका उमराव ने बताया कि जिन-जिन मार्गों से होकर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा वहां नगरपालिका की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि जुलूस में कोई भी आवारा पशु या प्रतिबंधित जानवरों का प्रवेश न हो। यह भी पढ़ें- बिना लाइस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.