हाजीपुर, जून 23 -- हाजीपुर । निज संवाददाता मुहर्रम पर्व पर जिले में विधि-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- ताजिया जुलूस के लिए लाईसेंस लेना अनिवार्य, डीजे पर रहेगा प्रतिबंधबैठक की अध्यक्षता पुष्कर्णी सभागार में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम ने जिले की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की। कहा कि वैशाली की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक सद्भाव की रही है। सभी समुदायों के लोगों से आपसी सहयोग एवं सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की बात कही। यह भी पढ़ें- मुर्हरम पर 385 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की होगी तैनातीविशेष चर्चा बैठक में पुलिस अधीक्षक श...