ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर विवाद, पुलिस टीम पर हमला
गंगापार, जून 27 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के आनापुर कस्बे में शुक्रवार देर रात ताजिया जुलूस के मार्ग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावरों ने धारदार हथियारों, ईंट-पत्थरों तथा लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया, जिससे चौकी प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आनापुर में ताजिया जुलूस के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उग्र होकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- जुलूस में चौकी प्रभारी से अभद्रता पर 31 के खिलाफ मुकदमा अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले में आनापुर चौकी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.