ताजिया जुलूस के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या
समस्तीपुर, जून 26 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर भुट्टा चौक पर शुक्रवार शाम ताजिया जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब करतब दिखाने के दौरान दोनों पक्षों में अचानक विवाद बढ़ गया। मृतक की पहचान बासुदेवपुर भुट्टा चौक गोपालपुर के वार्ड 9 निवासी मो. जब्बार अंसारी के पुत्र मो. जावेद (22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। लोगों के अनुसार, शुक्रवार शाम भुट्टा चौक पर जुलूस के दौरान पूर्व की रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ जावेद की बहस हो गई। विवाद बढ़ते ही आरोपी युवक ने जावेद को दबोच लिया और जबरन खींचकर अंधेरे की तरफ ले गया। वहां उसने जावेद के सीने में ताबड़तोड़ चाकू मार दिया। चाकू लगते ही जावेद लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.