कटिहार, जून 27 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शनिवार की देर रात बाद कर्बला में ताजिया के पहलाम के साथ मुहर्रम सम्पन्न हो गया l इसके पूर्व देर शाम विभिन्न मुहर्रम कमिटी द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया l निर्धारित रूट से होते हुए ताजिया जुलूस नगर थाना परिसर में एकत्रित हुआ l इस अवसर पर थाना परिसर में लाठी और तलवारबाज़ी के करतब का प्रदर्शन किया गया l इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष द्वेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, डीडीसी अमित कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार सहित पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद थे l लाठी और तलवारबाज़ी का करतब देखने को लेकर थाना परिसर और इसके आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही l महिलाओं की भी बड़ी संख्या थी l डीएम और एसपी ने शान्तिपूर्ण माहौल में मुहर्रम सम्पन्न होने पर शुभकामना देते हुए बधाई दी l मध्य रात्रि के बाद एक एक कर सभी ताजि...