ताजियादारों ने जुलूस नहीं निकालने की दी चेतावनी
मऊ, जून 20 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के वार्ड के नंबर 10 में रास्ते की समस्या को लेकर ताजियादारों में नाराजगी है। ताजियादारों ने जुलूस नहीं निकालने की चेतावनी भी दी है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अब तक रास्ता नहीं बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताजिया जुलूस का समय नजदीक आने से स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या दूर कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पंचायत की ओर से लंबे समय बाद भी इंटरलाकिंग या सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया गया है। जगह-जगह रास्ते पर ईंट की दुकड़ियां पड़े होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारगी, सामाजिक सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में मनेगा मोहर्रम ताजियादारों का कहना है कि इस मार्ग से हर वर्ष ताजिया जुलूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.