ताजियादारों की सुनीं समस्याएं
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित ताजियादारों संग पीस कमेटी की मंगलवार को थाना परिसर में बैठककर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी विवाद की स्थिति नहीं आनी चाहिए। यदि आई तो इसकी जवाबदेही ताजियादार की ही होगी। यदि जुलूस संग डीजे चल रहा है तो डीजे के ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं चढ़ेगा। उन्होंने भीट, केवरा कला, रोह खुर्द, बैरमपुर के ताजियादारों की ओर से उठाई गई समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर असलम खान, रोहित कुमार, संतोष वर्मा, राजनाथ यादव, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित यह भी पढ़ें- अमन कमेटी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.