झांसी, जून 23 -- झांसी। रानी के शहर झांसी के मुस्लिम बाहूल्य इलाकों में ताजियादारी पूरे रौ में है। मंगलवार को राई का ताजिया, बजीर चौधरी, कुरैश नगर का इमाम बाड़े के दीदार को जायरीन उमड़ पडे़। जगह-जगह लंगर, शरबत बांटा गया। रात मोहर्रम की सातवीं पर रात ताजियों का जुलूस निकाला गया। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाको इतवारीगंज, मेवातीपुरा, दरीरागन, सरांय, अलीगोल, विसातखाना, ओरछा गेट खुशीपुरा सागर खिड़की आदि विभिन्न मोहल्लो में ताजिए रखे गए हैं। रानी महल स्थित बाईसा का ताजिया आकर्षण का केंद्र है। इसके दीदार को लोग उमड़ पडे। अंदर ओरछा गेट स्थित अब्बासियों के बड़े इमामबाड़े] को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वहीं ताजिया, बुर्राक सहित अन्य इमारतें आकर्षण का केंद्र हैं। पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार में भी जायरीनों का तांता लगा रहा। शहर, सीपरी, पुलिया नंबर नौ,...