ताजिया, अलम और ताबूत के साथ निकाला जुलूस
बलिया, जून 26 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। मोहर्रम का त्योहार शुक्रवार को शहर समेत जिले भर के कस्बा और गांवों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के बिशुनीपुर से शिया समुदाय की ओर से अलम, ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोग मातम करते हुए विभिन्न मार्गो पर भ्रमण करते हुए कर्बला पहुंचे, जहां जुलूस समाप्त हुआ। रास्ते में जुलूस में शामिल युवकों ने हैरतंगेज करतब भी दिखाए। धूप और गर्मी को देखते हुए जुलूस के रास्ते में मीठा शर्बत पिलाने के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से शहर कोतवाल प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे。 यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रमरसड़ा हिसं की जानकारी रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.