ताजा सीसी रोड पर बाइक चढ़ाने से रोका तो मिस्त्री-मजदूरों को पीटा
गोरखपुर, मई 29 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के परसिया निस्फी राजा गांव के नेवसा टोला में सरकारी सीसी रोड निर्माण के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि ताजा ढाले गए सीसी रोड पर बाइक ले जाने से रोकने पर कुछ युवकों ने मिस्त्री और उसके साथ काम कर रहे मजदूरों की पिटाई कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊंचागांव निवासी मिस्त्री विक्रम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नेवसा टोला में सरकारी सीसी रोड का निर्माण कार्य करा रहे थे। बुधवार शाम गांव के सत्यम यादव, पन्नेलाल, रोहित और अंकुर यादव बाइक से वहां पहुंचे और ताजा ढले सीसी रोड पर बाइक लेकर जाने लगे। विक्रम ने उन्हें रोकते हुए कहा कि सड़क अभी नई बनी है, ऐसे में बाइक चलाने से सड़क खराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.