आगरा, फरवरी 19 -- ताज महोत्सव में 21 से 26 फरवरी तक पुरानी बनारसी और सिल्क साड़ियों को नया रूप दिया जाएगा। देश के डिजाइनर इन्हें रीडिजाइन कर पारंपरिक और आधुनिक परिधान तैयार करेंगे। विभिन्न प्रांतों के बुनकर और कारीगर अपनी कला का लाइव प्रदर्शन करेंगे। कानपुर के कारीगर लेदर एम्बेलिशमेंट दिखाएंगे। कच्छ के विशेषज्ञ प्राकृतिक रंगाई प्रस्तुत करेंगे। जरी और जर्दोजी आर्टीजन्स भी तकनीक साझा करेंगे। वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने बताया कि ताज महोत्सव 2026 में यह पहल शिल्प और फैशन को जोड़ेगी। इससे आर्टीजन्स और वीवर्स को नया बाजार मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रतीक्षा अग्निहोत्री, तान्या रावत, रवि सिंह, शक्ति सिंह, धीरज तिवारी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.