आगरा, जुलाई 22 -- अखिल भारत हिंदू महासभा ने बुधवार को पुरातत्व अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक एएसआई के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जब ताजमहल में उर्स के अवसर पर चादरपोशी, कव्वाली सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और तीन दिन तक आम लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा जाता है, तो श्रावण मास के हर सोमवार को भी आम श्रद्धालुओं को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की जानी चाहिए। महासभा ने मांग की कि श्रावण मास में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों को भी ताजमहल में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने की अनुमति दी जाए। संगठन का कहना है कि यह मांग समान व्यवस्था और धार्मिक आस्था के सम्मान की भावना से की गई है। महासभा ने प्रशासन से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। महासभा ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक...