आगरा, मई 12 -- दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल पर बढ़ती भीड़ अब पर्यटन के साथ वैज्ञानिक और प्रबंधन की चुनौती बन गया है। इससे निपटने के लिए डा. आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और रानी दुर्गावती विद्यालय जबलपुर के विशेषज्ञ बीते साल ही गणितीय माडल के जरिए इसका निदान बता चुके हैं। छह उपायों को सुझाया है। अब दिल्ली आईआईटी के साथ मिलकर रणनीति बनाई जा रही है। इंटरनेशनल जर्नल आफ मल्टीडिसीप्लेनरी एंड साइंटिफिक इमर्जिंग रिसर्च में आंबेडकर विवि आगरा और रानी दुर्गावती विवि जबलपुर के विशेषज्ञों का गणितीय माडल सितंबर 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक ताजमहल पर औसतन हर रोज 20 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं। छुट्टियों और वीकेंड (सप्ताहांत) में यह आंकड़ा 70 हजार तक पहुंच जाता है। इनमें घरेलू पर्यटक करीब 55 फीसदी, विदेशी 35 और छात्रों और ग्रुप टू...