ताजमहल के यलो जोन में महिला पर्यटक से चेन लूटी
आगरा, मई 31 -- ताजमहल के यलो जोन में शिल्पग्राम के बाहर रविवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश चेन लूट ले गए। महिला पर्यटक ने शोर मचाया। बैरियर पर पुलिस कर्मी तैनात थे। वे कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाश फर्राटे से भाग गए। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हुए हैं। वारदात के बाद फूल सैयद चौराहे से होटल क्लार्क शिराज की तरफ भागे थे। पर्यटन थाने में छिनैती की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। गुंटूर (आंध्र प्रदेश) निवासी 55 वर्षीय एम माधवी आधा दर्जन महिलाओं के साथ ताजमहल देखने आई थीं। ताजमहल देखने के बाद शिल्पग्राम तक आ गईं। महिलाओं ने आगरा कैंट स्टेशन जाने को टैक्सी बुक कर रखी थी। अन्य महिलाएं टैक्सी में बैठ गई थीं। एम माधवी कुछ सामान लेने के लिए रुक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.