विशेष संवाददाता, अप्रैल 28 -- आगरा के ताजमहल की मीनार पर सफाई करने गए युवक का मन किया तो उसने 360 डिग्री पर वीडियो बना ली। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसने जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सनसनी फैल गई। एएसआई ने तत्काल वीडियो के बारे में पता कराया। वीडियो बनाने वाला सफाई कर्मी निकला। ये आउटसोर्सिंग का कर्मचारी थी। उसे तत्काल वहां से हटा दिया गया। ताजमहल में सफाई का कार्य आउट सोर्सिंग से कराया जा रहा है। यहां का ठेका मैसर्स पप्पन के पास है। तीन महीने पहले सफाई कर्मचारी विशाल ताजमहल आया था। तभी से वह कार्य कर रहा है। मीनार से बना लिया ताजमहल का 360 डिग्री का वीडियो कुछ दिन पहले वह मीनारों की सफाई कर रहा था। मीनारों और अन्य हिस्सों की हर हफ्ते सफाई कराई जाती है। आउट सोर्सिंग के कर्मचारी विशाल एक मीनार पर गया और उसने मौके देखकर 360 डिग...