विनोध बंधु, अप्रैल 16 -- सम्राट चौधरी की ताजपोशी के साथ बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की भाजपा की मुराद पूरी हो गई है। नीतीश कुमार ने अपने दो दशक के शासनकाल में राज्य का कायाकल्प किया। विकास की ठोस बुनियाद खड़ी की। उन्होंने हर मोर्चे पर काम किया। आधारभूत संरचना ही नहीं, आम आदमी के जीवन स्तर में बदलाव, आर्थिक विकास, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती- किसानी, ऊर्जा के क्षेत्र में उनके कार्य अविस्मरणीय रहेंगे। अब बारी सम्राट चौधरी और भाजपा की है। ठोस बुनियाद से उड़ान भरने की चुनौती नई सरकार के सामने है। नीतीश कुमार ने सत्ता ही नहीं, विकसित बिहार बनाने की जिम्मेवारी भी सौंपी है। न्याय के साथ विकास की अवधारणा को तत्काल बदलकर सम्राट सरकार ने उसे बदलता बिहार बढ़ता बिहार कर दिया है। बिहार बदल और बढ़ रहा है, यह सौ फीसदी सच है। लेकिन, बदल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.