समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- आर पी सिंह निराला ताजपुर, निसं। स्थानीय रेफरल अस्पताल ताजपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें अस्पताल प्रभारी डॉ. सोनेलाल राय की देखरेख में चिकत्सिक एवं चिकत्सिा कर्मियों की टीम ने कुल 171 गर्भवती महिलाओं का बीपी, सुगर, एनेमिया आदि की जांच कर जरुरी दवा एवं उचित परामर्श दिए। उधर एपीएचसी सादीपुर एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सरसौना में भी ताजपुर पीएचसी के द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.