समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के ताजपुर मोरवा पथ से एक पिकअप गाड़ी समेत उसपर लदे भारी मात्रा में शराब बरामद किया। मौके पर पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब बरामदगी की गई है। उसे कहीं अन्यत्र चोरी छिपे डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। जब्त शराब 1109.52 लीटर पाया गया। वहीं पिकअप चालक तिसीऔता (वैशाली) थाना क्षेत्र के पिंडौता गांव का नितेश कुमार बताया गया। इस मामले में गिरफ्तार चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.