आगरा, अप्रैल 22 -- विकास खण्ड सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव ताजपुर में डा. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा बैंड बाजों व झंकियों के साथ निकाली गई। बुधवार को शोभायात्रा का शुभारंभ समाज सेवी विशाल बाबू गुप्ता, गौरव पांडेय, गोल्डी, संदीप कुमार व दारा सिंह ने फीताकाटकर किया। इस मौके पर विशाल बावू गुप्ता ने कहा बाबा साहब ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। इन तीनों बातों पर व्यक्ति का अमल करना चाहिए और उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। शोभायात्रा ताजपुर गांव से सुभाष नगर उत्तर होती हुई गंजडुंडवारा रोड पर पहुंची। मोहनपुर रोड पर होते हुए गांव ताजपुर में समापन हुआ। इस मौके पर समिति अध्यक्ष गोल्डी सिंह, संदीप कुमार, बबलू कुमार, शिवम कुमार, रोहित कुमार, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों आंबेडकर अनुयायी मौजूद रहे। श...