समस्तीपुर, मार्च 20 -- ताजपुर। ताजपुर में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। पूर्जा कटाने के एक हफ्ते बाद भी उपभोक्ताओं को गैस के लिए भटकना पड़ता है। गैस लदा ठेला-टेम्पू निकलते ही गैस की छीना-झपटी शुरू हो जाती है। शिकायत करते हुए ताजपुर बाजार निवासी मो. एजाज ने बताया कि वे 13 मार्च को बुकिंग कराये लेकिन सप्ताह बाद भी गैस आपूर्ति नहीं की गई है। रहीमाबाद के मो. प्यारे ने बताया कि वे करीब 10 दिन पहले बुकिंग कराये थे लेकिन आज तक उन्हें गैस नहीं मिला। गद्दोपुर मानपुरा के मो. हुसैन ने बताया कि उन्हें इण्डेन गैस का कनेक्शन है। डेढ़ महीना हो गया। न गैस की बुकिंग होती है और न ही कोई जवाब मिलता है। ईद का समय है। जलावन की लकड़ी खरीद कर उससे काम चलाना पड़ता है। कस्बे आहर के बिरज कुमार ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद भी काफी दौड़ धूप के बाद किसी तरह गैस...