बिजनौर, मार्च 3 -- राजा का ताजपुर। श्रद्धा, आस्था और उल्लास के माहौल में स्थानीय चौक बाजार में सजी सबसे बड़ी होली का विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। प्रातःकालीन बेला में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन को भव्य रूप दे दिया। सोमवार को स्थानीय होली समिति के नेतृत्व में चौक बाजार में परंपरानुसार इस वर्ष भी सबसे बड़ी होली सजाई गई। इस दौरान महिलाओं ने होली स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा भाव से पूजन किया। मंगलवार प्रातः चार बजे पंडित कन्हैयालाल ने हवन-पूजन संपन्न कराया, जिसके पश्चात पंडित राकेश शर्मा ने अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन कराया। होलिका दहन के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर परंपरा अनुसार गन्ने में बंधी गेहूं की बालियां भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण कीं। पूरे कस्बे में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सुरेश सैनी, अनिल...