समस्तीपुर, जनवरी 30 -- ताजपुर। ताजपुर बाजार फीडर से शुक्रवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए जेई मिलिंद कुमार ने बताया कि नए ताजपुर ग्रिड से 33 केवी फीडर में कार्य किये जाएंगे। जिस कारण शुक्रवार को दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी ताजपुर बाजार फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से बिजली संबंधित आवश्यक काम समय से पूरा कर लेने की अपील की है। ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.