समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- ताजपुर। ताजपुर में जाम में उलझती रही जिंदगी और बीत गया पूरा साल। साल दर साल बीतते रहे और समस्या अंगद के पांव की तरह जस की तस बनी रही। लोग सालोंभर अतिक्रमण एवं जाम में उलझते रहे। बाजार का कारोबार चौपट होता रहा। परंतु कार्रवाई महज खानापूर्ति से आगे नहीं बढ़ पाई। कई हफ्ते पूर्व जब प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण अभियान के तहत राज्यव्यापी बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। तो ताजपुर में भी उसका असर देखने को मिला जो महज फुटपाथी दुकानों को उजाड़ने तक सिमट कर रह गया। जिससे फुटपाथी दुकानदार, स्ट्रीट वेंडर खुले आसमान के नीचे उजड़े आशियाने के साथ कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हो गए। इसके बाद भी बाजार को जाम एवं अतिक्रमण की समस्या से मुक्ति नहीं मिली। प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन के माध्यम से चौक चौराहे एवं सड़क किनारे से फुटपाथी दुकानों को उजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.