ताजपुर मांझा में बंद सहकारी समिति चालू कराने की मांग
गाजीपुर, जून 18 -- जमानियां। राघोपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति ताजपुर मांझा के कई वर्षों से बंद रहने से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर समिति को शीघ्र चालू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि समिति बंद होने से राघवपुर, कोटिया, जगदीशपुर, ताजपुर मांझा सहित कई गांवों के किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बसंत यादव ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने आश्वासन दिया कि समिति को चालू कराने के लिए आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.