ताजपुर फोटो 02 ताजपुर में भाकपा माले की बैठक में कार्यकर्ता
समस्तीपुर, जून 5 -- ताजपुर। ताजपुर में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमेटी की बैठक सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति आदि के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जन मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आम जनता को संगठित कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बिजली, सड़क, पानी, राशन, आवास, मनरेगा और किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगपत्र सौंपा जाएगा। बढ़ते बलात्कार-हत्या-अपराध की निन्दा करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.