बिजनौर, मार्च 3 -- राजा का ताजपुर। गुरुद्वारा साहिब में होला महला पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया तथा भक्त प्रह्लाद की कथा का श्रवण कराया गया। मंगलवार प्रातः गुरुद्वारा साहिब में ज्ञानी जीतेन्द्र सिंह ने गुरुबाणी लाल रंग तिस्को लगा, जिसके वड भागा, होली खेल संत सेव, नहीं छोड़ू रे बाबा राम नाम का कीर्तन किया तथा भक्त प्रहलाद की कथा से संगत को धर्म और भक्ति के महत्व का ज्ञान मिला। इसके पश्चात सिख संगत ने परंपरागत रीति रिवाज से एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं संगत के लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.