समस्तीपुर, फरवरी 19 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर के स्कूलों में पोषण वाटिका का हाल बदहाल बना है। क्यारियां बंजर एवं सूखी पड़ी हुई है। उसमें कोई साग सब्जियां दिखाई नहीं दे रही है। लगभग अधिकांश स्कूलों में पोषण वाटिका का यही हाल बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों में साग सब्जियों एवं कृषि कार्य की रूचि जगाने के उद्देश्य से विभाग के निर्देशानुसार दो तीन साल पहले मिडिल स्कूलों में पोषण वाटिका की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत ताजपुर में भी भूमि उपलब्धता के अनुसार लगभग दर्जनभर मिडिल स्कूलों में पोषण वाटिका शुरू की गई। साग, सब्जी आदि उगाए गए। ताकि पोषण वाटिका में उगाए गए साग, सब्जियों का उपयोग बच्चों के मध्यान्ह भोजन में किया जा सके। परंतु आज की तारीख में स्थानीय प्रबंधन एवं विभागीय उदासीनता के कारण अधिकांश पोषण वाटिका सूखकर बंजर हो गई है। ...