ताजपुर के संविलियन विद्यालय में स्मार्ट क्लास व नव-निर्मित भवन का लोकार्पण
हाथरस, अप्रैल 23 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव ताजपुर स्थित संविलियन विद्यालय में बुधवार को नव-निर्मित भवन एवं स्मार्ट क्लास (कंप्यूटर कक्ष) का भव्य लोकार्पण सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के आधुनिकीकरण और बेहतर सुविधाओं को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तकनीक का उपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पीछे न रहें। विद्यालय के सुव्यवस्थित परिसर, हरियाली, साफ-सुथरे कक्षा कक्ष और बेहतर रखरखाव को देखकर विधायक गुड्डू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.