समस्तीपुर, मई 4 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना वार्ड नौ निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण दास के पुत्र ललन कुमार दास (40) की मौत पुणे में हार्ट अटैक से हो गई। सोमवार को मृतक का शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक का कार्य परिजनों ने बताया कि लगभग बारह वर्षों से पुणे में रहकर तबेला में मजदूरी करता था। वह अपने मालिक के मवेशी की देखभाल, चारा, दाना पानी खिलाने का काम करता था। बीते शनिवार को काम करते वक्त चक्कर खाकर तबेला में ही नीचे गिरकर अचेत हो गया। उसका एक बेटा रोहित कुमार भी वहीं साथ में था।

अस्पताल में मृत्यु उसका मालिक उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गया जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही उनके घर-परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को मृतक का शव एम्बुलेंस से गांव आने के पश्चात स्थानीय बच नदी क...