समस्तीपुर, जून 17 -- ताजपुर। ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में रजवा, रहीमाबाद, सरसौना, शाहपुर बघौनी, बाघी, रामापुर महेशपुर समेत आधा दर्जन सहयोग शिविर लगे। जिसमें नल जल, जमीनी विवाद, राशन कार्ड, पेंशन योजना से संबंधित ज्यादातर मामले आए। इसमें अब तक चार सौ से अधिक मामलों के निपटारे किये जा चुके हैं। मंगलवार को बाघी एवं रामापुर महेशपुर में सहयोग शिविर लगाया गया। बाघी में कुल 213 मामले आए। जिसमें 150 मामलों के निष्पादन ऑन द स्पॉट किये गए। वहीं रामापुर महेशपुर में कुल 168 मामले आए। जिसमें 105 मामले के निपटारे किये। यह भी पढ़ें- कोढ़ा में तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में बाजितपुर में 23 और सहदेई में 5 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- 64 शिविर में 7345 में 6617 मामलों का हुआ निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्ता...