बिहारशरीफ, मार्च 26 -- बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड की ताजनीपुर पंचायत के सरपंच सरिता देवी का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी मिलते ही पंचायत में मातम पसर गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया था। पटना ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वे दूसरी बार सरपंच बनी थीं। जनप्रतिनिधियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक व्यक्त करने वाले में बिन्द पंचायत के सरपंच प्रदीप कुमार, कथराही के चन्द्रमौली प्रसाद, जहाना के सुबोध कुमार, मुखिया प्रतिमा कुमारी आदि शामिल थे। पूर्व पंसस विवेका रविदास ने बताया कि एक साल पहले उनके 24 वर्षीय पुत्र मोनू की भी मौत हो गयी थी। उनका एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक भी बच्चे की शादी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.