ताजनगरी के यश ने कनाडा में पैरा कैनो वर्ल्डकप में जीता कांस्य पदक
आगरा, जुलाई 11 -- ताजनगरी के पैरा खिलाड़ी यश कुमार ने नया इतिहास रचा है। यश ने कनाडा में चल रहे पैरा कैनो वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। यश ने वर्ल्ड कप में वीएल-1 कैटेगरी में प्रतिभाग करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में 9 से 12 जुलाई तक पैरा कैनो वर्ल्डकप का आयोजन हो रहा है। वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व करने को यश भारतीय टीम के साथ 6 जुलाई को दिल्ली से कनाडा के लिए रवाना हुए थे। शनिवार को यश ने वीएल-1 कैटेगरी में प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- पैरा एथलीड सागर का कॉमनवेल्थ गेस्य के लिए चयन खास बात यह है कि वर्ल्डकप में प्रतिभाग करने यश अपने खर्चे पर कनाडा गए थे। भारत सरकार ने उन्हें टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.