आगरा, जुलाई 1 -- अयोध्या में 28 जून से 1 जुलाई तक प्रथम यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में ताजनगरी की दिव्यांशी गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग का खिताब जीता। इसके साथ ही आयुष अग्रवाल ने भी शानदार खेल दिखाते हुए पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी ने बताया कि दिव्यांशी गौतम ने पहले राउंड में प्रयागराज की रिद्धिमा चौबे को 30-5 से, प्री-क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर की आदित्या यादव को 30-18 से, क्वार्टर फाइनल में वाराणसी की नेहा पाल को 21-7, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में दिव्यांशी ने अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा को 21-12, 21-19 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में दिव्यांशी गौतम ने हापुड़ की काजल पंवार को हराकर विजे...