आदित्यपुर, सितम्बर 5 -- चांडिल। कपाली के रहने वाले ताजदार आलम को झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने इस आशय का पत्र ताजदार आलम को भेजा है। आलम कुछ माह पहले हुए कलाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में से भाजपा के समर्थित प्रत्याशी थे। ताजदार आलम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कपाली भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। ताजदार आलम ने बताया कि पार्टी ने जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। इधर, भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताया है। यह भी पढ़ें- भाजपा के छह मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा यह भी पढ़ें- मनोज वाजपेयी बने भाजपा ओ...