आगरा, मई 20 -- ताजगंज मुठभेड़ मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 28 मार्च को हुई मुठभेड़ में युवक की मौत की जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। मुठभेड़ ‌समोगर घाट पांटून पुल के पास हुई थी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के पत्रांक-एसटी /डीसीपी (ई)-52/2026 (पुलिस मुठभेड़) 28 मार्च 2026 पर जिलाधिकारी के आदेश 19/4/2026 के तहत अपर जिलाधिकारी (नगर) के आदेश संख्या-426/न्याय सहायक 21 अप्रैल, 2026 के द्वारा 28 मार्च 2026 को थाना ताजगंज क्षेत्रांतर्गत पुलिस एवं अभियुक्त में हुई मुठभेड़ में सुनील पुत्र गरीबदास निवासी गोबर चौकी नीतिबाग थाना ताजगंज थाना क्षेत्र बमरौली कटारा के अंतर्गत समोगर घाट पांटून पुल के पास हुई मुठभेड़ में मृत्यु की मजिस्ट्रियल जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्र...