अल्मोड़ा, मई 19 -- कुवर भाकुनी, सोमेश्वर। ताकुला ब्लॉक सभागार में वनाग्नि चौपाल लगाई। आग से जंगलों, जल स्रोतों, जैव विविधता, पारिस्थितिकीय तंत्र, मानव वन्य जीव संघर्ष, वनाग्नि नियंत्रण पर चर्चा हुई। संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक ने पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से वनाग्नि के दुष्प्रभाव बताए। यहां बीडीओ केशर बिष्ट, नरेन्द्र बोरा, राजा यादव, विजय कैड़ा, महेन्द्र बोरा, संदीप कुमार, वैश मोहम्मद, मोहित आर्या, हुकुम कुर्वाबी, भावना आर्या, कपिल पाण्डे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...