ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में आधुनिक एस्पिरेशनल टॉयलेट का उद्घाटन
फरीदाबाद, जून 8 -- पलवल, सरसमल। ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक एस्पिरेशनल टॉयलेट का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस सुविधा से पार्क में आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। महिलाओं, पुरुषों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं के साथ इसे समावेशी शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नगर परिषद पलवल के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में इस आधुनिक सार्वजनिक सुविधा का उद्घाटन किया। यह परियोजना भारत सरकार और हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत तैयार की गई है। इसका निर्माण आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.