ताइवान के पीले तरबूज की खेती कर रहे हैं झगराही के प्रदीप
धनबाद, जून 9 -- बरोरा थाना क्षेत्र के झगराही पांडेय टोला निवासी प्रदीप पांडेय इन दिनों ताइवान के पीले तरबूज की खेती कर चर्चा में हैं। ताइवान मूल के इस विशेष किस्म की तरबूज की खूब चर्चा हो रही है। इसकी खासियत इसका पीला गूदा, अधिक मिठास और पोषक तत्वों की प्रचुरता है। जैविक पद्धति से तैयार फल में सूक्ष्म पोषक तत्व सामान्य तरबूज की अपेक्षा अधिक पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरबूज का बीज ताइवान की नो यू सीड कंपनी से मंगाया गया है और बीज रोपने के लगभग दो माह में फल खाने लायक तैयार हो जाता है। उनके अनुसार 1 एकड़ में 15 से 20 टन तरबूज की उपज हो जाती है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में करीब एक एकड़ भूमि पर पीले तरबूज की खेती की गई है।
कृषि में योगदान इस कार्य में झगराही मंडल टोला निवासी शंकर मंडल उनका सहयोग कर रहे हैं। प्रदीप पांडेय के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.