ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक सेमिनार में कराए हैंड सिग्नल्स एवं फुट स्टांस
आगरा, जून 28 -- हिलमैन पब्लिक स्कूल में चल रही राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) सेमिनार में तीसरे दिन प्रतिभागियों को विभिन्न जानकारियां देने के साथ-साथ वर्ल्ड ताइक्वांडो के नए नियमों के अवगत कराया गया। आयोजन सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि सेमिनार को लीड कर रहे अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम ने हाथों के सिगनल्स और पैरों के स्टान्स, ऐक्शंस और मूवमेंट्स, फुर्ती और तेजी के साथ पूरे एरिना को कवर करना सिखाया। साथ ही गामजूग पेनल्टी के बारे में जानकारी दी और कमर के नीचे मारना, पकड़ना, धक्का देना, पैरों को पकड़ना, फाइट में बहाना बनाकर बचना, चोट का बहाना बनाने पर नियमों के तहत निर्णय लेने की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रशिक्षक अथवा खिलाड़ी द्वारा अपशब्द बोलना, मैच के दौरान व्यवधान पहुंचाना, एरिना के बाहर जाना, किक को होल्ड करना आदि गामजूग पेनल्टी की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.