ताइक्वांडो में सहारनपुर के खिलाड़ियों का दम, जीते 14 पदक
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। उत्तराखंड के कोटद्वार में आयोजित प्रथम वीर भरत ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। एसोसिएशन सचिव अभिषेक चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का मुजाहिरा किया। विहान, गाव्य बिंद्रा, अंशिका धीमान और आलोक ने स्वर्ण पदक जीते। केशव, हर्ष, वाशु, देव और आदित्य ने रजत पदक हासिल किए। वहीं ऐकांश, अमरित, प्रतिक, खुशप्रीत और अक्षित ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- जू-जित्सु में सहारनपुर का जलवा, 28 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी यह भी पढ़ें- नेशनल ताइक्वांडों में अल्मोड़ा ने जीते 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.