ताइक्वांडो में सरला बिरला चैंपियन, शारदा ग्लोबल दूसरे स्थान पर
रांची, मई 10 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 12वीं रांची जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल की टीम ओवरऑल विजेता रही, जबकि मेजबान शारदा ग्लोबल स्कूल दूसरे और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विभिन्न श्रेणियों में आचार्यकुलम, आइडियल इंटरनेशनल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक और कैरली स्कूल ने बाजी मारी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शारदा ग्लोबल स्कूल की डाइरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. रंजना स्वरूप, प्राचार्या जसमीत कौर व अनुज रंजन ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- जिला ताइकवांडो प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.