मेरठ, अप्रैल 27 -- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का नाम जिले में रोशन किया है। छात्र-छात्राओं ने दिल्ली ग्लोबल स्कूल, मेरठ में 25-26 अप्रैल को आयोजित इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक जीते, जिनमें 10 स्वर्ण, पांच रजत व 11 कांस्य शामिल हैं। स्कूल के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन और समर्पण का पाठ भी सिखाती हैं। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ट्रांसलम के खिलाड़ियों ने झटके पदक इस प्रतियोगिता मैं उनके कोच अंकित च...